{"_id":"5cba13b4bdec22140b20b74f","slug":"31555698612-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग प्रतियोगिता के जरिए किया मतदाताओं को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग प्रतियोगिता के जरिए किया मतदाताओं को जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप के अन्तर्गत बमनपुरी स्टेडियम में पंतग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम का औपचारिक शुम्भारम्भ किया तथा लोगों को मतदान के महत्व एवं स्वीप कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की अहम भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों में जनसहभागिता अत्यन्त प्रशंसनीय है। 23 अप्रैल को प्रत्येक मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदान करें, यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। पोस्ट मास्टर अरूण मोहन सांख्यधर ने मतदान जागरूकता सम्बन्धी गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षण विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा सहित अन्य सम्बनिधत अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।