फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एक ही मतदाता का दो जगह नाम होना अपराध: आन्जनेय

एक ही मतदाता का दो जगह नाम होना अपराध: आन्जनेय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
एक ही मतदाता का दो जगह नाम होना अपराध: आन्जनेय

विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि रामपुर की मतदाता सूचियां चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप नहीं बनी है। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है। ऐसे में इन्हें ठीक किया जाएगा। एक एक बूथ पर सत्यापन का काम होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी का वोट दो जगह बना है तो वह खुद एक जगह से कटवा लें। यह एक अपराध है। हमारे सामने ऐसा मामला सामने आया तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।

कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिश निर्देशों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर जिले की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने गड़बड़ियां हैं। यहां का ईपी रेश्यो सबसे ज्यादा खराब है। सर्वाधिक खराब स्थिति नगर विधानसभा क्षेत्र की है। इसकी वजह से पूरे जिले का ईपी रेश्यो बिगड़ गया है। आबादी के अनुरूप मतदाताओं की संख्या नहीं है। महिला मतदाता भी कम हैं। यहां मतदान भी कम होता है जबकि मतदाता अधिक हैं। ऐसे में हमारे शक के दायरे में डुप्लीकेट मतदाता हैं। इसके लिए बूथवार सूचियों को ठीक किया जाएगा। यदि किसी मतदाता का नाम दो जगह है तो एक जगह से नाम कटवा ले। इसके लिए फार्म सात भरना होगा। ऐसा नहीं होता है तो हमारे सत्यापन में कोई नाम सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए बूथ स्तर पर आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीएलओ व ग्राम पंचायत सचिव का सहयोग लिया जाएगा। वे अपनी अपनी सूची के अनुसार मतदाताओं के नाम को क्रासचेक करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 8442 दिव्यांग मतदाता हैं, जो काफी कम हैं। ऐसे में छूटे दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जिसके बाद उनके नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जाएंगे। इनके मतदान के लिए तमाम सुविधाएं जुटाई जाएंगी। बूथों तक पहुंचाने से लेकर वापस घर पहुंचाने तक का इंतजाम किया जाएगा। 92 फीसद बूथों पर रोशनी के पर्याप्त इंतजाम हैं। इसके बाद भी प्रत्येक बूथ को देखा जाएगा। इतनी रोशनी की जाएगी कि मतदाता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। हर बूथ पर वेटिंग शेड बनाया जाएगा। करीब 93 फीसद बूथों पर यह काम पूरा हो गया है। पानी के लिए भी सभी बूथों पर इंतजाम किए गए हैं। ग्राम पंचायतों के निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने अपने बूथों पर वाटर प्यूरीफायर का इंतजाम कर लें। 96 फीसद बूथों पर रैंप की व्यवस्था है। अब इसे वेरीफाइ किया जाएगा। पूरी कोशिश रहेगी कि एक ही परिवार के सदस्यों का वोट अलग अलग बूथ पर नहीं होगा। इसके अलावा क्रिटिकल बूथों को चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों को लगाया जाएगा। कुछ स्थानों से बीएलओ की लापरवाही की बात सामने आई है, जिसे दूर किया जाएगा। बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अतिक्रमण और साफ सफाई के लिए भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed