फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बुलंदशहर की घटना के बाद रामपुर में भी अलर्ट

बुलंदशहर की घटना के बाद रामपुर में भी अलर्ट

Sun, 09 Dec 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर की घटना के बाद रामपुर में भी अलर्ट

विज्ञापन
रामपुर। बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद रामपुर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी ने गोकशी तस्करी और गो हत्या करने के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि अलर्ट के बाद पुलिस ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है।

बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के विरोध में वहां पर कई दिन पहले बवाल हो गया था। जिसके बाद लोगों ने वाहनों में आग तक लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को संभालते हुए फायरिंग तक कर दी थी। इस बवाल में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। काफी लोग घायल हो गए थे। इसके बाद डीजीपी ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था। रामपुर भी गो तस्करी और गो हत्या को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। रामपुर शहर में कई ऐसे मोहल्ले हैं जो गो तस्करी और गोकशी के लिए बदनाम हैं। यहां भी कई बार गोकशी करने वालों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो चुका है। बुलंदशहर की घटना के बाद एसपी शिवहरि मीना ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। गो तस्करी रोकने के लिए उन्होंने बड़े वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। एसपी के मुताबिक रामपुर में गो तस्करी और गोकशी पर लगाम कसा चुका है। पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह से जो मामले भी सामने आते हैं कड़ी कार्रवाई की जाती है। एसपी ने बताया कि बुलंदशहर की घटना के बाद पूरे जिले में अलर्ट है। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed