{"_id":"59eb6c6a4f1c1b8e698b6ca0","slug":"31508600938-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दुष्प्रचार से प्रभावित न हों : मंगलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दुष्प्रचार से प्रभावित न हों : मंगलेट
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल।
विधानसभा क्षेत्र चौपाल के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद मंगलेट ने शनिवार को नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। नामांकन भरने के बाद मंगलेट ने चौपाल के चौकिया चौक पर जनसभा को संबोधित किया। मंगलेट ने कहा कि भाजपा ने जिस व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया उन्होंने चार साल तक कांग्रेस का मंच साझा कर लोगों को गुमराह किया। मंगलेट ने कहा कि चौपाल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चहुंमुखी विकास किया। इस बार का चुनाव वीरभद्र सिंह बनाम भाजपा के बीच है।
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के दुष्प्रचार से प्रभावित न हो। लोग भाजपा प्रत्याशी की चापलूसी से बचें और झूठी बातों पर विश्वास न करें। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौपाल जगदीश जिंटा, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, कुपवी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय लाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आईएन मेहता, बलसन क्षेत्र से त्रिविक्रम सैन राणा, हरिनंद मेहता, डॉ. बलवीर सिंह जाल्टा, रमेश चमटा, यशपाल तनाईक, श्याम शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश राणा मौजूद रहे। साथ ही नेरवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागचंद तुलियान, जिला परिषद सदस्य बीना पोटन, कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन संतोष डोगरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य भोपिंद्र डोगरा, प्रताप नेगी, कृष्ण रांटा, हरि सिंह पचनाईक, कुलदीप औक्टा, रिपना कलसाईक, प्रदीप मेहता सहित उनके समर्थक उपस्थित रहे।