फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर फूंकीं नए सर्किल रेट की प्रतियां

वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर फूंकीं नए सर्किल रेट की प्रतियां

Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर फूंकीं नए सर्किल रेट की प्रतियां

विज्ञापन
वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर फूंकीं नए सर्किल रेट की प्रतियां
बिलासपुर (रामपुर)। बढ़ाए गए सर्किल रेट के विरोध में वकीलों का उपनिबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं ने नए सर्किल रेट की प्रतियों को फूंककर एसडीएम के माध्यम से उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।

सोमवार सुबह से ही बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के साथ ही अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपनिबंधक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इसके बाद दोपहर में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम डीएस गुप्ता की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं के साथ उपनिबंधक व अन्य लोगों की बैठक हुई, मगर बैठक में कोई निर्णय न होने पर आक्रोशित वकीलों ने नए सर्किल रेटों की प्रतियों को धरना स्थल पर जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भेजा, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने मुलाकात के दौरान तीन दिन में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व पुराने रेट जारी करने के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं हुई है। इसलिए उनका विरोध प्रदर्शन पुराने रेट जारी होने तक जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन से लाखों रुपये राजस्व का नुकसान प्रतिदिन सरकार को हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, नवीन चंद्र गुप्ता, आदिल खां, राजेंद्र सक्सेना, अरविंद गुप्ता, गुरपाल सिंह गिल, आसिम रजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed