{"_id":"59b4441d4f1c1bec7f8b57be","slug":"31504986141-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री औलख के बयान पर भड़के लेखपाल, डिप्टी सीएम से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री औलख के बयान पर भड़के लेखपाल, डिप्टी सीएम से जताई नाराजगी
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री औलख के बयान पर भड़के लेखपाल, उपमुख्यमंत्री से जताई नाराजगी
रामपुर। किसानों के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख की नसीहत और चेतावनी लेखपालों को नागवार गुजरी। औलख के बयान पर लेखपालों में आक्रोश है। उन्होंने औलख के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उपमुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की है।
किसानों के ऋण माफी कार्यक्रम में शनिवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव औलख ने लेखपालों को निशाने पर लिया था। कमिश्नर से मुखातिब होते हुए औलख ने कहा था कि लेखपाल किसानों का उत्पीड़न कर कर रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि वह उनका लोन माफ करा देंगे। उन्होंने अवैध वसूली जैसे शब्द का इस्तेमाल तो नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह मंच से यह बात कहना नहीं चाहते। इसलिए लेखपाल सुधर जाएं। नहीं तो इसके परिणाम भुगतने होंगे। संघ ने इस मुद्दे पर शनिवार को गेस्ट हाउस में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को ज्ञापन दिया। इस दौरान कहा गया कि लेखपालों का सार्वजनिक तौर पर अमपान किया गया है। औलख को यदि किसी लेखपाल से शिकायत है तो डीएम से इसकी शिकायत कर सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इस तरह का बयान दिया है। कहा कि यह बयान लेखपालों का अपमान है। दूसरी ओर लेखपालों ने अपनी समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन दिया, जिसमें समस्या का समाधान कराने की मांग रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष महीपाल सागर, जिलामंत्री सत्येंद्र प्रकाश शर्मा, हरकेश सिंह, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।