{"_id":"595bf23f4f1c1bae688b4699","slug":"31499198015-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की जानकारी को टोल फ्री नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की जानकारी को टोल फ्री नंबर जारी
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी की जानकारी को टोल फ्री नंबर जारी
बिलासपुर (रामपुर) । जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज बिलासपुर तहसील सभागार में जीएसटी कार्यशाला में कहा कि शासन द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि इसके सफल संचालन में व्यापारियों एवं उद्यामियों द्वारा व्यक्त की जा रही शंकाओं, जिज्ञासाओं का निराकरण कराया जाए। इसके लिए जागरुकता गोष्ठियां हो।
गोष्ठी में उन्होंने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने में प्रारम्भ में थोड़ी बहुत कठिनाईयां आती हैं जिसका गोष्ठी, परिचर्चा आदि कार्यक्रम आयोजित कर उसका समाधान किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी लोगों को तीन माह का समय दिया गया है इस अवधि में किसी के विरूद्ध कोई कार्यवाई नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि विश्व के 150 देशों में जीएसटी लागू की गई हैं। यह व्यवस्था बहुत ही अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं भ्रंातियों को दूर करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर-7235001974, 7235001975 एवं 7235001976 जारी किये गये हैं। कोई भी व्यापारी, उद्यमी इन नम्बरों पर सम्पर्क स्थापित कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वाणिज्यकर शकील अहमद ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु व्हाट्स ऐप ग्रुप भी बनाया गया हैं, जिसके द्वारा उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों का जीएसटी नम्बर अभी तक क्रियेट नहीं हो पाया हैं। वह तीन माह तक अपने टिन नम्बर पर ही व्यापार कर सकते हैं जिनके पास टिन नम्बर नहीं हैं वह जीएसटी पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर कार्य कर सकते हैं। सहायक आयुक्त वाणिज्यकर नसीमा व हरीत कुमार ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।