{"_id":"5f14937e8ebc3e638045ff01","slug":"31-persons-found-corona-positive-rampur-news-mbd3563779140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : 31 नए संक्रमित आए सामने, 4 किए गए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : 31 नए संक्रमित आए सामने, 4 किए गए डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रविवार को जिले में नगर पंचायत केमरी के पांच लोगों समेत कोरोना संक्रमण के 31 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें 26 संक्रमितों की रिपोर्ट 14 जुलाई को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में आई है। पांच संक्रमितों की पुष्टि जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन और निजी लैब में की गई है। इसके साथ ही रविवार को चार संक्रमितों को दस दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है।
सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई को कुल 338 सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 26 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 311 की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव प्राप्त हुई है। एक सैंपल को दोबारा भेजा जाएगा। इन संक्रमित में पांच संक्रमित नगर पंचायत केमरी के हैं और एक संक्रमित स्वार सीएचसी से संबंधित है। इसके साथ ही 16 संक्रमित पूर्व में संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं जबकि तीन लोग चेन्नई, बैंगलोर और मुंबई से आए थे। एक व्यक्ति रैंडमली सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया में पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन और निजी लैब की 19 जुलाई को प्राप्त रिपोर्ट में भी चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें तीन लोगों में पूर्व संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमण हुआ है। इसके साथ ही चार लोगों को दस दिन की आइसोलेशन अवधि के बाद डिस्चार्ज किया गया है। रविवार शाम तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 136 हो गई थी।