फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   2962 beneficiaries of Rampur got the key of PM's house

Rampur News: रामपुर के 2962 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की चाबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
2962 beneficiaries of Rampur got the key of PM's house
रामपुर। शाहबाद ब्लॉक के गांव निसवी के रहने वाले सुखलाल पैरों से दिव्यांग हैं। वर्षों से वह कच्चे मकान में रहकर जीवन गुजार रहे। बारिश के मौसम में कभी मकान की दीवारें दरकतीं तो कभी छत टपकती। इन मुसीबतों से हर साल जूझना था, लेकिन शुक्रवार को सुखलाल काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

सुखलाल की खुशी का राज था, उनका पक्की छत में रहने का सपना पूरा होने जा रहा है। सुखलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1.20 लाख रुपये की धनराशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिली। जिससे उन्होंने एक कमरा, रसोईघर, शौचालय के साथ 80 गज में पक्का मकान तैयार कर लिया है। सुखलाल की तरह ऐसे 2962 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लाभ मिला है। इनके पक्के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। सभी लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपने के लिए शुक्रवार को जनपद में ग्राम पंचायत, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक सभागार में 900 लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी गई। सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना व मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने अपने हाथों से लाभार्थियों को चाबी का वितरण किया। ग्राम पंचायत स्तर पर 1462 लाभार्थी और ब्लॉक स्तर पर 600 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। चाबी पाकर लाभार्थी काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed