फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   24hours monitering of social media

24 घंटे होगी सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग, दो पालियों में तैनात रहेंगे कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
24hours monitering of social media
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही आगामी कुछ पर्वों के मद्देनजर दो पालियों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले पर आए फैसले के उपरांत जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे सजगता बनाए रखें तथा किसी भी शिकायत के प्राप्त होने के उपरान्त तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित की जा रही खबरों पर पैनी नजर रहनी चाहिए तथा किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी पर तत्काल चेतावनी जारी की जाए। जिले में शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 12-12 घण्टे की पालियों में 20-20 कार्मिकों को तैनात किया गया है, जिनके माध्यम से 24 घण्टे सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के साथ ही आमजनता की समस्या एवं शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारित कराया जा रहा है। कंट्रोल रूम नम्बर 0595-2351764, 0595-2350298, 0595-2350439 हैं, जिसके माध्यम से आमजन शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed