फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   23 roads will repair

15.42 करोड़ रुपये से सुधरेगी जिले की 23 सड़कों की हालत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
23 roads will repair
रामपुर। जिले में 15.42 करोड़ रुपये की लागत से 23 सड़कों की हालत सुधरेगी। इसके लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है। इसमें दो सड़कों का निर्माण होगा, जबकि छह सड़कों की मरम्मत की जाएगी। 15 कार्य ऐसे हैं, जो नवीनीकरण योजना में शामिल हैं। विभाग की ओर से सड़कों पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। खराब तौर पर ग्रामीण इलाकों की सड़कें। आलम यह है कि सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी परेशानियां होती हैं। लोग लगातार सड़कों की दशा ठीक करने की मांग कर रहे थे। इसके तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से 23 कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जो स्वीकृत हो गए हैं और शासन ने इन कार्यों को पूर्ण कराने के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। 18.10 किलोमीटर लंबे अहरो शीशगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण पर 22.30 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, जिनमें से कुछ धनराशि पहले ही जारी कर दी गई थी, लेकिन 5.57 करोड़ रुपये अब जारी किए हैं। इसी तरह एनएच 87 चड्ढा पेपर मिल से करतारपुर सुहागनगला मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिसके लिए शासन ने छह करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके शहर की सड़कों के काम शामिल हैं। हालांकि, ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़कों का नंबर अब भी नहीं आया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि धनराशि प्राप्त हो गई है। जिन कार्यों के लिए पैैसा आया है, वे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed