फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   227 passengers left from special trains

तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए 227 यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
227 passengers left from special trains
रामपुर। जिले में फंसे 227 लोगों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से रवाना किया गया। इसमें 132 लोग पटना, 87 हावड़ा एवं आठ उधमपुर के शामिल हैं। ट्रेन में बैठाने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद यात्री अपने कोच एवं आरक्षित सीट पर जाकर बैठ गए। यही नहीं एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 19 यात्री रामपुर आए, जिन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से दूसरे प्रदेशों के लोग जहां तहां फंस गए थे। ऐसे में इन श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। रामपुर में भी पटना, हावड़ा और जम्मू कश्मीर के लोग फंसे थे। मंगलवार रात को 10:55 बजे गाजियाबाद से पटना के लिए संचालित श्रमिक स्पेशल ट्रेन रामपुर पहुंची। इसके बाद यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, इसके बाद यात्रियों को ट्रेन में बैठाया गया। ट्रेन में 132 यात्री पटना के लिए रवाना किए गए हैं। रात को 11:20 बजे ट्रेन यहां से रवाना हुई, जिसके बाद रात को 12:45 बजे गाजियाबाद से हावड़ा के लिए जाने वाली ट्रेन रामपुर पहुंची। इसमें 87 यात्रियों को बैठाया गया, जिसके बाद रात को 12:58 बजे ट्रेन रामपुर से रवाना हो गई। बुधवार को सुबह नौ बजे बनारस से उधमपुर के लिए जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन रामपुर आई, तो उधमपुर के आठ यात्रियों को ट्रेन में बैठाया गया। सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन यहां से रवाना कर दी गई। इसी ट्रेन से 19 श्रमिक रामपुर उतरे, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा ने बताया कि तीनों ट्रेनें रामपुर से सही सलामत रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed