फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   22 inspector transferd

बिलासपुर-पटवाई थाना प्रभारी समेत 22 इंस्पेक्टर-दरोगाओं की तैनाती बदली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
22 inspector transferd
रामपुर। पुलिस अधीक्षक ने पांच इंस्पेक्टर के साथ 17 दारोगाओं के तबादले किए हैं। इनमें बिलासपुर व पटवाई के थाना प्रभारी भी शामिल हैं। बिलासपुर में ईद से पहले एक युवक के नाले में गिरकर मौत मामले में परिजनों ने पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान युवक के घबराहट में भागते हुए नाले में गिरकर मरने का आरोप लगाया था। वहीं पटवाई में शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। कयास लगाया जा रहा है कि बिलासपुर व पटवाई थाना प्रभारियों को इन मामलों के चलते ही हटाया गया है।
विज्ञापन

एसपी शगुन गौतम ने बिलासपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस वर्मा को हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है, उनके स्थान पर केमरी में तैनात इंद्रेश सिंह को बिलासपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही अशोक कुमार कांबोज को मिलक खानम से हटाकर केमरी थाना प्रभारी बनाया गया है। चंद्रशेखर प्रभारी यूपी 112 को हटाकर पुलिस लाइन भेजा है।रविंद्र प्रताप सिंह को अपराध शाखा के प्रभारी यूपी 112 बनाया गया है।इसके साथ ही राजेश कुमार बैंसला को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से थाना अध्यक्ष मिलक खानम, थाना प्रभारी पटवाई अमरीश कुमार को अपराध शाखा, सिविल लाइंस प्रभारी चौकी कोमल सिंह को थानाअध्यक्ष पटवाई और माधव सिंह बिष्ट को अपराध शाखा के प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।इसके अलावा योगेंद्र सिंह को थाना केमरी से सैफनी, राजेंद्र कुमार को सिविल लाइंस से सैफनी चौकी प्रभारी, अजीतपुर चौकी प्रभारी लखपत सिंह को थाना बिलासपुर,इंद्रेश कुमार को सिविल लाइंस से प्रभारी चौकी अजीतपुर, रजनीश कुमार को पटवाई से प्रभारी चौकी चमरौआ, रजी अहमद खां को कोरोना/चुनाव प्रकोष्ठ से थाना मिलक खानम, ब्रह्मपाल गिरी को थाना बिलासपुर से चुनाव प्रकोष्ठ, योगेंद्र सिंह को अपराध शाखा के प्रभारी चौकी सिविल लाइंस, रमाकांत मिश्रा को प्रभारी आईजीआरएस से भंवरका चौकी प्रभारी, सुनील गिरी को प्रभारी जनसूचना सेल से शहजादनगर, नवाब सिंह को शहजादनगर से प्रभारी पुलिस चौकी बाजार, रमेश चंद्र यादव को सिविल लाइन से माटखेड़ा चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को यूपी 112 से थाना सिविल लाइंस और देवेंद्र कुमार को केमरी से अपराध शाखा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed