{"_id":"693dd61dd92f5eff3a00d479","slug":"22-couples-were-on-the-verge-of-divorce-but-now-they-will-live-together-again-rampur-news-c-282-1-rmp1004-159907-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आ गई थी तलाक की नौबत, अब फिर साथ रहेंगे 22 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आ गई थी तलाक की नौबत, अब फिर साथ रहेंगे 22 जोड़े
विज्ञापन
लोक अदालत में परिवार न्यायालय ने कराया समझौता, 93 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। लंबे समय से अलग रह रहे 22 जोड़े एक बार फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए। परिवार न्यायालय ने इन जोड़ों के बीच समझौता कराया और फिर इन जोड़ों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शनिवार को लगी लोक अदालत में यह समझौते हुए। लोक अदालत में इस तरह 93878 मामलों का निस्तारण किया गया।
विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला जज भानु देव शर्मा ने किया। इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी विद्या सागर भी मौजूद रहे। लोक अदालत में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार की कोर्ट में खर्चे के 25 वैवाहिक मामले निपटाए गए।
इसके साथ ही ही अन्य धाराओं के 91 मामले निस्तारित किए गए। कोर्ट में 22 मामले ऐसे भी आए जो दोनों ही पति पत्नी किसी न किसी वजह से लंबे समय से अलग रह रहे थे। शादी के कुछ दिन तो इनका जीवन ठीक-ठाक चला, लेकिन कुछ समय बाद गलत फहमी के चलते सभी अलग-अलग हो गए और नौबत तलाक तक आ गयी थी। तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी थी। प्रधान न्यायाधीश ने इन जोड़ो से बातचीत की। समझाने पर 22 जोड़े फिर से साथ में रहने के लिए तैयार हो गए। इन सभी जोड़ों को जिला जज भानु देव शर्मा एवं अन्य अफसरों की उपस्थिति में एक दुसरे को फुल माला पहना कर राजीनामा कराया गया। उनकी अदालत में कुल 116 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज कुलदीप सिंह के अनुसार लोक अदालत में 93978 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट, पुलिस, कैनाल, बाट माप विभाग समेत अन्य विभागों के विभिन्न प्रकार के 85299 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंको व फाइनेंस कंपनियों के प्री लिटिगेशन स्तर पर कुल 1106 वादों का निस्तारण हुआ। इसमें 47377475 रुपये का समझौता हुआ।