{"_id":"5be7244abdec22698671fbd0","slug":"21541874762-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो के पलटने से दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो के पलटने से दस लोग घायल
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर खौद मार्ग पर हकीमगंज की पुलिया के पास सामने से आ रहे साईकिल सवार को बचाने के फेर मे सवारियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर पुलिया में पलट गया। हादसेे के बाद उसमे सवार सभी दस लोग घायल हो गए। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच लोग की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस हादसे में घायल होने वाले मां बेटा सुनील और श्यामवती है। दोनों हसमतगंज के रहने वाले है। इसके अलावा काशीपुर निवासी उस्मान अपनी बहन रुबी को सुसराल सैदनगर छोड़ने जा रहा था। दोनों लोग घायल हो गए। इस आटो में सवार ज्योति, उदल,प्रेमशंकर,राजवती मेवाराम,पप्पू आदि घायल हो गए। टैपो चालक मौका पाकर फरार हो गया। इस दौरान मौक पर अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।टैंपों को जब्त कर लिया है। इस रोड पर आटो चालक जान जोखिम डालकर क्षमता से अधिक सवारी भर चलते है। लेकिन एआरटीओ से लेकर पुलिस तक इन लोगों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही कर रही है। ऐसे आटो चालक किसी दिन भी बड़े हादसे करवा सकते है। यही आटो नहर में गिर जाता,तो बड़ा हादसा हो सकता था।