फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   केजीएन को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची यंग इलेवन

केजीएन को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची यंग इलेवन

Fri, 02 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
केजीएन को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची यंग इलेवन
रामपुर। राजीव गांधी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में केजीएन क्लब को 45 रन से हराकर यंग इलेवन क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गया। यंग इलेवन क्लब के हसीब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में यंग इलेवन की टीम ने 25 ओवर में 159 रन बनाए। जिसमें दिव्यांशु ने 39, रोहित ने 23 और हसीब ने 11 रन बनाए। केजीएन क्लब की ओर से आकिल ने दो और साजिद, दानिश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएन क्लब की टीम 20वें ओवर में 114 रन पर ही ढेर हो गई। जिसमें साजिद ने 21, आमिर ने 18, राहुल और समीर ने 17-17 रन बनाए। यंग इलेवन की ओर से हसीब ने 3 विकेट लिए जबकि रोहित व पार्थ ने दो-दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि सब रजिस्ट्रार भरत कुमार ने विजेता टीम व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में अंपायरिंग नासिर खां और पवन यादव ने की। इस दौरान सैयद आदिल मियां, मामून शाह खां, आमिर मियां, नौमान खां, असलम सैजी, आमिर कुरैशी आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट में दूसरा क्वार्टर फाइनल शुक्रवार को सेवा क्लब व पायनियर क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed