फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   डेढ़ करोड ़से बनेगी बटसेरी-गुन्सा सड़क

डेढ़ करोड ़से बनेगी बटसेरी-गुन्सा सड़क

Wed, 20 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड ़से बनेगी बटसेरी-गुन्सा सड़क
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली में दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन बुधवार को चार करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किए। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने एक करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बटसेरी-गुन्सा से लेकर बटसेरी गांव तक दो किलोमीटर संपर्क मार्ग उन्नयन का शिलान्यास किया। इसके बाद साढ़े 52 लाख रुपये की लागत से बटसेरी के बासपा नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 11 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए सामुदायिक भवन थैमगारंग को भी जनता को समर्पित किया। एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने सांगला स्टेडियम का भी विस उपाध्यक्ष ने उद्घाटन किया।

जगत सिंह नेगी ने बटसेरी, थैमगारंग और सांगला के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में एक समान विकास किया है। बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। किन्नौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों के जाल बिछाए गए हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, एचपीएमसी निदेशक रघुवीर सिंह नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, टीएसी, निर्मल चंद, प्रधान सांगला सचिन नेगी, युवा कांग्रेस प्रभारी सांगला वैली त्रिलोक सिंह नेगी, प्रधान बटसेरी सीमा नेगी, उप प्रधान गोवर्धन नेगी, प्रधान कामरू विक्रम, उप प्रधान मुकेश, प्रधान थैमगारंग भगत चंद नेगी, सह प्रभारी बदरी नेगी, ग्राम कमेटी अध्यक्ष इंद्र भगत नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed