{"_id":"59ad78034f1c1b6c6a8b49ea","slug":"21504540675-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल।
बीते करीब एक सप्ताह से जुब्बल बाजार में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। नगर पंचायत के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। भाजपा ने चेतावनी दी यदि पानी की आपूर्ति को जल्द बहाल नहीं किया गया तो बाजार में धरना दिया जाएगा। लोग वाहनों व हैंडपपों से पानी की ढुलाई कर रहे हैं।
भाजपा संगठनात्मक जिला महासू मीडिया सह प्रभारी उमेश शर्मा ने कहा कि सात दिनों से जुब्बल बाजार में पानी की सप्लाई ठप है। उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले विधायक अपने क्षेत्र में बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने में असफल हैं। सात दिनों से जुब्बल बाजार में पानी की सप्लाई नहीं आ रही। आईपीएच विभाग भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उमेश शर्मा ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावे करने वाले बताएं कि लोगों को बिजली-पानी के लिए परेशान क्यों होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जुब्बल नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की सप्लाई को दुरुस्त किया जाए। बिजली के अघोषित कटों को भी ठीक किया जाए। उधर, आईपीएच विभाग के एक्सईएन मंदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के बाद भगोली नाला के पास जुब्बल बाजार की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे बाजार के एक बडे़ भाग में पेयजल संकट है। उन्होंने कहा कि विभाग लाइन को रिस्टोर कर रहा है। पेयजल बहाली के लिए दो दिनों का समय लग सकता है।