Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   21 paddy purchasing centers closed, 5 shifts made

कम आवक वाले 21 धान क्रय केंद्र बंद, 5 किए गए शिफ्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
21 paddy purchasing centers closed, 5 shifts made
रामपुर। जिले में धान खरीद निर्धारित लक्ष्य के पार पहुंच चुकी है। वहीं, धान की अधिकतर फसल बिक जाने के कारण अब कई क्रय केंद्रों पर किसानों की आवक बंद हो गई है। जिस कारण विभाग ने जिले में बिना आवक वाले 21 क्रय केंद्रों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही कम आवक वाले पांच क्रय केंद्र संबंधित तहसील की मंडी में शिफ्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से धान क्रय शुरुआत हुई थी। इस बार जिले में धान खरीद के लिए 141 क्रय केंद्र बनाए गए थे। जिन पर 2.40 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। करीब ढाई माह में ही विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष करीब 2.44 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर लक्ष्य को पार कर लिया है। वहीं, अन्य फसलों के लगने और धान की फसल की पूरी कटाई के बाद अधिकतर किसानों ने अपनी धान की फसल बेच दी है। जिस कारण जिले के कई क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों की संख्या काफी कम हो गई या बिल्कुल बंद हो गए। इस कारण विभाग ने ऐसे क्रय केंद्रों को बंद कर दिया या नजदीकी मंडी में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार निगम ने बताया कि जिले में कुल 21 क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद कर दी गई है। इनमें यूपीएसएस के 12, एफपीओ द्वारा संचालित 7, यूपी एग्रो का एक और एफसीआई का एक क्रय केंद्र शामिल है। इसके साथ ही बिलासपुर क्षेत्र के तीन क्रय केंद्रों को बिलासपुर मंडी में और शाहबाद व मिलक के एक-एक क्रय केंद्र को शाहबाद व मिलक मंडी में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed