{"_id":"5cba11acbdec221464538e63","slug":"201555698092-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रुप से तमंचा रखने वाला सिपाही गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रुप से तमंचा रखने वाला सिपाही गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रेमिका नाराज होकर एक निलंबित सिपाही ने खुद को गुरुवार दोपहर को तमंचे से गोली मार ली थी। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था इस मामले में पुलिस ने उसको गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की विभागीय जांच शुरु हो गई है।
अमरोहा को रहने वाले दिलशाद की तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौक में बने मकानों में रहता है। पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद की रहने वाली किसी महिला से फेसबुक के जरिए जान पहचान हो गई थी। उसके बाद दिलशाद उसको लगातार शादी के लिए दबाब बना रहा था। इस मामले में काफी परेशान हो जाने के बाद महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उसी के आधार पर एसपी ने उसको निलंबित कर दिया था। इसके बाद दोनों फोन पर बात करते थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम के समय दिलशाद अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। फोन पर दोनों के बीच कोई ऐसी बात हो गई जिससे नाराज होकर दिलशाद ने खुद को गोली मार ली थी। गोली चलने के बाद आस पास के लोग मौके पर आ गए थे। उसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार पुलिस ने उसको अवैध तमंचा रखने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी शिव हरि मीना ने बताया कि अवैध तमंचा रखने के मामले में निलंबित सिपाही को जेल भेज दिया है।