{"_id":"5b43a7f94f1c1bbe248b589d","slug":"201531160569-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने की संस्तुति
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया तो उन्हें गेहनी गांव का प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। जबकि सात समायोजित शिक्षक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
खंड शिक्षाधिकारी सबसे पहले गेहनी गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां समायोजित शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं साथ ही विद्यालय भी बंद था। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी का निरीक्षण किया तो यहां समायोजित शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय पुरानी मतवाली में दो समायोजित शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। खरसौल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में समायोजित शिक्षिका अनुपस्थित थीं। नया सागरपुर के प्राथमिक विद्यालय में दो समायोजित शिक्षक अनुपस्थित थे। दीपपुर के प्राथमिक विद्यालय में रंगाई पुताई नहीं कराई गई थी। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाध्यापिका सहित अनुपस्थित सभी समायोजित शिक्षकों का वेतन रोके जाने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से की है। खंड शिक्षाधिकारी के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने से स्कूलों से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों में सोमवार को पूरे दिन खलबली मची रही।