फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   200 persons of bahrich stoped journey in rampur due to route diversion

बहराइच से तीर्थ यात्रा पर निकले दो सौ लोग रूट डायवर्जन में फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
200  persons of bahrich stoped journey in rampur due to  route diversion
शाहबाद (रामपुर)। बहराइच से अजमेर के लिए निकले 200 लोगों का काफिला रूट डायवर्जन के कारण शाहबाद में 16 घंटे फंसा रहा। तीन बसों में सवार पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। भोजन-पानी की भी व्यवस्था वहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन

बहराइच से तीन दिन पूर्व तीन बसों में लगभग दो सौ लोग अमजेर के लिए निकले थे। सावन में बिलारी की ओर से कांवड़ियों का जत्था आने के कारण शाहबाद में ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया। रामपुर में रूट डायवर्जन होने से बड़े वाहनों को शाहबाद से आगे नहीं जाने दिया गया। दिल्ली जाने वाले बड़े वाहनों को जनपद बदायूं के आसफपुर से होते हुए भेजने की व्यवस्था की गई थी लेकिन बदायूं पुलिस ने वाहनों को वापस भेजना शुरू कर दिया। इस कारण लोग की बसों का काफिला सुबह सात से रात ग्यारह बजे तक शाहबाद में रुका रहा। रास्ते में अल्पाहार के लिए रख गया नाश्ता पानी गर्मी में दोपहर तक खत्म हो गया। पुरुष तो बसों से बाहर निकल कर टहलते रहे लेकिन महिलाओं और बच्चों को बस के भीतर ही गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को दोपहर और रात के भोजन का भी इंतजाम भी वहीं करना पड़ा। लोगों ने बताया कि पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया जिस कारण तीन बसों के लगभग दो सौ लोग फंस गए। रात 12 बजे के बाद बड़े और भारी वाहनों को रवाना किया गया तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed