फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   200 new fuse boxes will be installed in transformers, preparation of Telnet unit is in full swing

Rampur News: ट्रांसफार्मरों में लगेंगे 200 नए फ्यूज बॉक्स, टेलनेट यूनिट की तैयारी तेज

Sat, 10 May 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
200 new fuse boxes will be installed in transformers, preparation of Telnet unit is in full swing
रामपुर। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन और विद्युत विभाग सतर्क हो गया है। डीएम जोगिंदर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे जनपद में बिजली उपकरणों और सब-स्टेशनों की जांच का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान ट्रांसफार्मरों की स्थिति का जायजा लिया गया और जिन जगहों पर कमियां पाई गईं, उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए विभाग ने 200 नए फ्यूज बॉक्स मंगवाए हैं। इनमें से 100 फ्यूज बॉक्स पहले ही मोहल्लों में लगाए जा चुके हैं। शेष 100 को भी जल्द लगाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे अधिशासी अभियंता (प्रथम) प्रवीन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सभी प्रमुख बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों की जांच की। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि फ्यूज बॉक्स सही ढंग से इनपुट कनेक्शन पर लगे हों ताकि किसी भी तरह की ओवरलोडिंग, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने इसके साथ-साथ टेलनेट यूनिट को भी अपग्रेड करने का काम शुरू किया है। अब तक 30 टेलनेट यूनिट 100 केवीए से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों पर लगाई जा चुकी हैं, और अन्य स्थानों पर भी इन्हें लगाने का कार्य जारी है। इन यूनिट्स के माध्यम से ट्रांसफार्मरों की निगरानी और नियंत्रण में आसानी होगी।
इसके अलावा पुराने या क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की भी पहचान की जा रही है, जिनमें एलटी लाइन, फ्यूज बॉक्स और टेलनेट यूनिट आदि को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि, अब तक लगभग 100 फ्यूज बॉक्स लगाए जा चुके हैं। विभाग के पास 200 नए फ्यूज बॉक्स आए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से लगाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि 15 मई तक सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुदृढ़ कर दी जाएं ताकि जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed