फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   20 villages illuminated with solar lights, 260 lights installed

Rampur News: सोलर रोशनी से जगमग हुए 20 गांव, लगाईं 260 लाइटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
20 villages illuminated with solar lights, 260 lights installed
नेडा की पहल से गांवों की सड़कों पर बढ़ी रोशनी, सौर ऊर्जा से होगी बिजली की बचत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। एक ओर जहां पीएम सूर्य घर योजना से घर रोशन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सूर्य की रोशनी से गांवों की सड़कों को भी जगमग किया जा रहा है। जिले के 20 गांवों में सोलर लाइटें लगाकर उन्हें रोशन किया गया है। यहां कुल 260 लाइटें लगाई गई हैं।
शासन का जोर बिजली की बचत कर सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग पर है। इसी क्रम में पीएम सूर्यघर योजना चलाई जा रही है, जबकि गांवों की सड़कों को जगमगाने के लिए भी विशेष योजना लागू की गई है। नेडा विभाग की ओर से सोलर लाइटें लगाने की कवायद तेज की गई थी।
विज्ञापन

नेडा की संचालित योजनाओं के तहत जिले के बीस गांवों में चालू वित्त वर्ष में सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। इसके लिए ब्लॉकवार प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव मिलने के बाद विभाग की ओर से 20 गांवों में लाइटें लगाई गईं, जो ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाइट पर सरकार की ओर से 23 हजार रुपये खर्च किया गया है। जिले की 20 ग्राम पंचायतों में 260 लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस पर करीब 5.98 लाख रुपये खर्च हुए हैं। नेडा के अधिकारी सूर्य प्रकाश के अनुसार लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है और शासन से मिले लक्ष्य को भी पूरा कर दिया गया है।

---
पीएम सूर्यघर : 3300 घरों तक पहुंची रोशनी
रामपुर। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक 3300 घरों तक सोलर कनेक्शन पहुंच चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी और कनेक्शन लगाए जाने हैं। जिले में इस योजना के लिए इस बार करीब एक हजार कनेक्शन का लक्ष्य था, जो अब लक्ष्य से तीन गुना पूरा हो चुका है। योजना के तहत कनेक्शन लगाने का काम तेजी से जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed