फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   निजी न्यूज चैनल की डिबेट में चलीं कुर्सियां, मारपीट

निजी न्यूज चैनल की डिबेट में चलीं कुर्सियां, मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
निजी न्यूज चैनल की डिबेट में चलीं कुर्सियां, मारपीट

विज्ञापन

रामपुर। निजी न्यूज चैनल के राजनीतिक हालात पर परिचर्चा के कार्यक्रम में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर कुर्सियां चलीं, मारपीट हुई और कुछ लोग घायल भी हुए। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दे गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर न्यूज चैनलों की लाइव डिवेट कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। मंगलवार को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के फोटो चुंगी के पास एक निजी न्यूज चैनल का लाइव डिवेट का कार्यक्रम था। यहां भाजपा से भारत भूषण गुप्ता, बसपा से सहाब खां और निर्दलीय प्रत्याशी समीना बेगम अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अपनी बात रखने के लिए पहुंचे थे। डिवेट शुरु ही होती है और तीखी बहस होने लगती है। डिवेट में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आरोप है कि डिवेट में एक वक्ता ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर दिया। जिससे माहौल बिगड़ गया और लोगों ने हंगामा करना शुरू दिया। देखते ही देखते हुए मारपीट शुरु हो गईं। वहां रखीं कुर्सियां फेंकी जाने लगीं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मारपीट कर रहे लोगों को वहां से भगाया। मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं। भाजपा और बसपा के नेता एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से एसपी शिवहरि मीना का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच कराई जा रही है रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed