{"_id":"59b6e8e04f1c1bf97f8b62bb","slug":"191505159392-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी दहेज उत्पीड़न में भी फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी दहेज उत्पीड़न में भी फंसा
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार व अश्लील वीडियो का आरोपी दहेज उत्पीड़न में फंसा
बिलासपुर (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ बलात्कार करने, जान से मारने की धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाने में फंसे आरोपी पर अब उसकी पुत्रवधू ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मुकदमे एक साथ दर्ज किए गए हैं। क्षेत्र के महतोष गांव निवासी तुल्लन नबी पर एक साथ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तुल्लन नबी दबंग प्रवृति का है। ग्रामीणों को वह डराता-धमकाता रहता है। सोमवार को पुलिस ने तुल्लन नबी के खिलाफ एक किशोरी से बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बलात्कार करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। कोतवाली में ही तुल्लन नबी के खिलाफ उसकी पुत्रवधू की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें तुल्लन नबी का बेटा व अन्य परिजन भी नामजद हैं। तुल्लन नबी के खिलाफ एक साथ दो गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।