फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फ्लैग- पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा प्रकरण: डिप्टी सीएम के आदेश

फ्लैग- पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा प्रकरण: डिप्टी सीएम के आदेश

Sun, 10 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग- पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा प्रकरण: डिप्टी सीएम के आदेश
प्रतिमा विवाद सुलझाने को लेकर घंटों हुआ मंथन
विज्ञापन

रामपुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को अंबेडकर पार्क के सामने चौराहे पर लगवाने को उठे विवाद को सुलझाने की कवायद शुरू कर दी गई है। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में सरकारी तंत्र और भाजपाइयों ने इस मुद्दे पर कई घंटे तक मंथन किया, लेकिन फिलहाल कोई हल नहीं निकल सका। दोनों ही लोग जल्द ही एक साथ मिलकर कोई फैसला लेंगे।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा अंबेडकर पार्क के सामने लगाए जाने को लेकर भाजपाइयों की खूब किरकिरी हुई है। हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अंबेडकर पार्क केस सामने प्रतिमा लगाने का काम पिछले दिनों रोक दिया था। प्रतिमा को लगाने का काम रोकने के बाद भाजपाइयों में गुस्सा तो है, लेकिन वह खुद को फिलहाल असहाय महसूस कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के निर्देश ही क्योंकि प्रतिमा लगाने का काम शुरू किया था, लेकिन इस काम रोक देना पड़ा। हालांकि उप मुख्यमंत्री गत दिवस खुद भी इसी स्थान पर प्रतिमा लगाने की बात कह चुके हैं। इस समस्या का हल निकालने के लिए देर रात उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपाइयों के साथ ही अफसरों के साथ भी चर्चा की। इस दौरान हर पहलू पर विचार किया गया। एक पक्ष दूसरे स्थान पर प्रतिमा लगाने की बात कर रहा था तो कुछ लोगों ने उसी स्थान ही प्रतिमा लगाने की बात भी कही, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने अफसरों व पदाधिकारियों के सामने साफ कर दिया कि कोई विवाद का हल निकाला जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता व अफसर मिलकर इस पर विचार करें और जल्द ही प्रतिमा को लेकर स्थिति साफ करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाध्यक्ष सुरे गंगवार, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल व राजीव मांगलिक मौजूद रहे। इसके साथ ही अफसरों की ओर से डीएम शिव सहाय अवस्थी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed