फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भमरौवा प्रबंधक के साथ मारपीट, हंगामा

भमरौवा प्रबंधक के साथ मारपीट, हंगामा

Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भमरौवा प्रबंधक के साथ मारपीट, हंगामा
भमरौवा में मंदिर प्रबंधक के साथ मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

रामपुर। रंजिश के चलते एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ भमरौवा मंदिर पर पहुंच गई, जहां उसने मंदिर प्रबंधक के साथ मारपीट शुरु कर दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मामले को शांत कराया। पटवाई थाना क्षेत्र के पंजाबनगर निवासी लालता प्रसाद काफी समय से भमरौवा मंदिर के प्रबंधक हैं। रविवार को लालता प्रसाद के साले रवि शर्मा की शादी का वहां कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिला संजू यादव अपने साथ कुछ लोगों लेकर पहुंच गई। जहां प्रबंधक के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गई। जिससे शादी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल पैैदा हो गया। आस-पास बैठे लोग वहां से भाग खड़े हुए। मारपीट में प्रबंधक की बेटी काजल शर्मा घायल हो गई। सूचना के बाद पुुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिविल लाइंस एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि संजू यादव ने वहां के प्रबंधक से झगड़ा हो गया था। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed