फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   प्रसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। प्रगति शील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार आम आदमी की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। किसान, मजदूर, युवा, अल्पसंख्यक, महलिाएं, व्यापारी, उद्यमी और नौकरीपेशा प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

ज्ञापन सौंपने से प्रसपा कार्याकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नसीर शाह मयिां ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान एवं आम जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। प्रदेश में आम आदमी की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में प्रदेश की जनता उम्मीद भरी नजरों से प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता से त्राहि-त्राहि कर रही है। इस मौके पर प्रसपा के जिला महासचिव रेहान खां ने कहा कि बिजली चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी लोगों पर फर्जी मुकदमें करा रहे हैं। इसके अलवा उन्होंने लालपुर का पुल का निर्माण जल्द कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर खालिद मियां, दीपक सयादव, शमशुद दोहा हाशमी, जाहिद खां, याकूब खां, सतपाल सिंह, शरीफ खां, मुजफ्फर अली, फहीम अहमद, तलत मियां, नसीम बेगम, जमशेद अली, मकसूद अंसारी, आजम शाह खां और आजम अली कुरैशी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed