फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मुद्दों से ध्यान बंटाने को नाम बदलने की सियासत: सैफी

मुद्दों से ध्यान बंटाने को नाम बदलने की सियासत: सैफी

Sun, 11 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुद्दों से ध्यान बंटाने को नाम बदलने की सियासत: सैफी
रामपुर। राष्ट्रीय लोकदल युवा के प्रदेश सचिव अन्सार सैफ़ी ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा है की जनहित मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार अपने अभी तक के कार्यकाल में विफल साबित हुई है। जनता का असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिये नाम बदलने की राजनीति कर रही है। मुगलसराय , इलाहाबाद , फैजाबाद , आदि जगहों का नाम बदलने के बाद भी अभी और भी जगहों के नाम बदलने की मांग उठ रही है जिसका महज एक ही उद्देश्य है और वह है वोट बैंक की राजनीति। उन्होंने कहा है कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी , कानून व्यवस्था चौपट है , न महिलाएं सुरक्षित और न ही छोटी-छोटी मासूम बच्चियां अपराधियों को कानून का कोई खौफ नहीं है। जिले , प्रदेश एवं देश को बेहतर बनाने की नीतियां बनाने के बजाए सरकार को केवल नाम बदलने में ही विकास नजर आ रहा है। अरबों रुपया नाम बदलने के लिये सरकार के पास है लेकिन उस जिले की बेहतरी के लिये कोई कारगर नीति नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed