फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मिलकखानम कस्बे मे भूसी के ट्रक से बिजली का टूटने से भगदड

मिलकखानम कस्बे मे भूसी के ट्रक से बिजली का टूटने से भगदड

Thu, 09 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मिलकखानम कस्बे मे भूसी के ट्रक से बिजली का टूटने से भगदड
मिलक खानम। कस्बे में भूसी से भरे ओवरलोड ट्रक से बिजली का तार टूट गया। जिस समय तार टूटा उस समय तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी। इससे आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। गनीमत है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। बिजली कार्यालय में फोन कर सप्लाई बंद करवाई गई। वहीं ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार की रात करीब 9 बजे एक भूसी से भरे ओवर लोड ट्रक में बिजली का तार फंस गया। इससे तार टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरने के बाद तार में आग लग गई। तार में आग लगा देख दुकानदारों में भगदड़ मच गई। तार में वहां खड़ी दो बाइक भी फंस गई जो ट्रक के साथ घिसटती रही। दुकानदारों ने भाग कर अपनी जान बचाई। किसी ने फोन कर बिजली घर से बिजली सप्लाई बंद करवाई। यह घटना अगर कुछ समय पहले होती तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि शाम के समय काफी भीड़भाड़ रहती है। दुकानदारों ने ट्रक चालक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed