{"_id":"5b58d1e44f1c1bb37b8b495d","slug":"181532547556-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिवसीय दंगल में पंजाब के मौसम का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिवसीय दंगल में पंजाब के मौसम का रहा दबदबा
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई। क्रीड़ा भारती के ओर से आयोजित दस दिवसीय दंगल में पंजाब के पहलवान मौसम का दबदबा रहा। दंगल के अंतिम दिन बुधवार को कुश्ती के कई मुकाबले हुए। समाप्त के बाद पहलवानों को क्रीड़ा भारती की ओर से सम्मानित किया गया। पटवाई के साप्ताहिक बाजार में चल रहे दंगल केअंतिम दिन बुधवार को पंजाब के मौसम ने गाजियाबाद के राहुल को चित कर दिया और 11 हजार रुपये का ईनाम हासिल किया। अगला मुकाबला में अयोध्या के हनुमान और गोरखपुर केतीमल के बीच हुआ, जिसमें हनुमान नेे जीत हासिल की। इसके बाद उत्तराखंड के रूड़की के बादल औरहरियाणा के कृष्ण के बीच कुश्ती में बादल ने जीत दर्ज की। आगे कुश्ती में लोनी केरियाजुद्दीन और दिल्ली के विनोद की कुश्ती में रियाजुद्दीन ने जीत दर्ज की। दोबारासे हनुमान और लल्लू के बीच हुई जिसमे हनुमान ने जीत दर्ज की। दर्शकों के अनुरोध परमौसम ने बादल के साथ हाथ मिलाया और मौसम ने दोबारा से जीत दर्ज की। इसके बाद बिहारके लल्लू और देवेन्द्र के बीच कुश्ती हुई, इस कुश्ती में लल्लू ने जीत हासिल की।इस दंगल की अंतिम कुश्ती तीसरी बार मौसम ने दिल्ली के गोलू से हाथ मिलाकर, गोलू कोपटखनी देकर जीत दर्ज की। इस दंगल में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल एडवोकेट, क्रीड़ाभारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ0 विकास, प्रांत कोषाध्यक्ष विशाल, डॉ0 आनन्द, राघव,जुबैर. प्रेमपाल यादव, पूर्व प्रधान जमील अहमद, बलवीर, रेफरी भारत सिंह, शास्त्री पहलवान, अमजद खान पहलवान, नरेश चंद्रवंशी, धर्मेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन