फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   टिकट की घोषणा से पहले की प्रचार में उतरे

टिकट की घोषणा से पहले की प्रचार में उतरे

Mon, 16 Oct 2017 09:22 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
टिकट की घोषणा से पहले की प्रचार में उतरे
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र ठियोग-कुमारसैन में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि भाजपा की ओर से टिकट की दावेदारी जताने वाले राकेश वर्मा को टिकट की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सोमवार को राकेश वर्मा ने ठियोग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रचार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि 21 को नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुकाबले के लिए वह पूरी तरह से तैयार है। इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

वर्ष 1977 के बाद प्रदेश में कभी कोई सरकार रिपीट नहीं हुई है। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ने प्रदेश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गुड़िया हत्याकांड के अलावा मुख्यमंत्री की करोड़ों की संपत्ति की जब्त की गई। इसका जवाब अब आम जनता चुनाव में वीरभद्र सिंह को देगी। 85 वर्ष की उम्र में वीरभद्र सिंह स्वयं यह बात कबूल रहें है कि यह उनका आखिरी चुनाव है तो क्या ऐसा नेता जनता के कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निवास स्थान अब ओकओवर नहीं, बल्कि दिल्ली का कोर्ट होगा। यहां पर उन्हें विभिन्न मामलों में पेशी देनी पड़ रही है। इस दौरान भाजपा मंडल के अध्यक्ष दीप राम वर्मा, बीडीसी के चेयरमैन मदन लाल वर्मा, जिप सदस्य इंदु वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष कमलेश शर्मा, रामकृष्ण मदराड़ी, नप अध्यक्ष शांता शर्मा, अनिता वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजन प्रकाश, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीला राम मेहता, पूर्व प्रधान शिलारू मत्याना अमीचंद चंदेल, विनोद कुमार, भाजयुमो महामंत्री विनोद हेटा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed