{"_id":"598892c54f1c1b45528b4649","slug":"181502122693-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलबोग में साइंस भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलबोग में साइंस भवन का लोकार्पण
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई।
विधायक रोहित ठाकर ने कहा कि विकास शोर मचाने से नहीं होता, बल्कि वह सामने दिखता है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपये मंजूर हुए हैं। इस क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव व निर्माण पर अधिक धन खर्च हुआ है। रोहित ठाकुर ने कलबोग में सवा करोड़ की लागत से बने विज्ञान भवन का किया लोकार्पण किया। इसके बाद यहां स्कूलों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया।
कोटखाई खंड की खेल प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें 15 स्कूलों के 186 छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने इससे पहले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामनगर भवन की पहली मंजिल का भी लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत कलबोग की आंशिक पेयजल प्राप्त बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया, जिस पर एक करोड़ रुपये खर्च होने हैं। उन्होेंने कहा कि कलबोग के टिलकू में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 28 लाख रुपये खर्च होंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भागल के भवन निर्माण का टेंडर हो चुका है। इस पर 1.15 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग में रोहित ठाकुर ने वन मंडल कोटखाई, वन परिक्षेत्र कलबोग में वन महोत्सव का शुभारंभ भी किया। इसके चलते करीब देवदार के 800 पौधे रोपे गए। वन महोत्सव में छात्रों, स्थानीय लोगों व वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सीपीएस के साथ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश चैहान, एचपीएमसी के निदेशक लायक राम ओसटा, अध्यक्ष कैलाश फेडरेशन आईडी मेक्टा, पंचायत प्रधान कलबोग पूनम डोगरा, डीएफओ एमएस चंदेल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।