{"_id":"5967aa1e4f1c1b0a558b470f","slug":"181499965982-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलाऊ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलाऊ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर खंड की भड़ावली पंचायत के कमलाऊ गांव में आतंक मचाया तेंदुआ बुधवार रात पिंजरे में कैद हो गया। कमलाऊ गांव में कुछ दिनों से तेंदुआ घूम रहा था। करीब एक सप्ताह पहले गांव में तेंदुए से एक बच्चा और कुत्ता बाल-बाल बचा। ऐसे में भड़ावली पंचायत के उप प्रधान दिनेश खमराल सहित ग्रामीणों की मांग पर विभाग की ओर से उक्त गांव में पिंजरा लगाया गया था। इस कारण उक्त पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के गांव के आसपास घूमने के कारण लोगों में दहशत था। तेंदुआ कुछ दिनों से गांव के आसपास घूमता रहता था। इस कारण ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने में डर लगा रहता था। हेमराज चौहान, मोहर सिंह चौहान, सोनू चौहान, प्रेम राज कायथ, पप्पू चौहान, साजन चौहान, रोनू चौहान, राजेश कायथ, विजय राज चौहान सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आजकल सेब सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में तेंदुए के गांव के आसपास घूमने से उन्हें बगीचे में भी जाने में डर लग रहा है। भड़ावली पंचायत के उप प्रधान दिनेश खमराल ने कहा कि बुधवार रात को जब तेंदुआ उक्त क्षेत्र में आया तो वह विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरे में कैद हो गया। सुबह जब ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को कैद हुआ देखा तो उन्होंने विभाग को इसकी सूचना दी। उसके बाद विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभाग और युवक मंडल कमलाऊ के सहयोग से पिंजरे को सड़क तक पहुंचाया गया। भड़ावली पंचायत ने पिंजरा लगाने के लिए वन विभाग का आभार जताया है।
कमलाऊ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
पंचायत की मांग पर विभाग ने लगाया था पिंजरा
विज्ञापन
कमलाऊ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
पंचायत की मांग पर विभाग ने लगाया था पिंजरा