{"_id":"59382dc24f1c1b0a7a8b457b","slug":"181496853954-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर बनाएं शॉपिंग कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर बनाएं शॉपिंग कांप्लेक्स
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
सरकार की ओर से निरमंड मुख्यालय में करीब दो करोड़ की लागत से आलीशान बस अड्डे का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। यहां की जनता की मांग पर बस अड्डे पर शॉपिंग कांपलेक्स सहित अन्य उपयोगी कमरे न बनाने से जनता में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि निरमंड बस अड्डे पर सुविधाएं नहीं दी गई तो प्रदर्शन हो सकता है।
क्षेत्र की जनता और महिला मंडलों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, जिलाधीश, एसडीएम, अधीक्षण अभियंता रामपुर को भी प्रस्ताव भेजा है। इससे पूर्व वे मुख्यमंत्री से इस बारे में मिल चुके हैं। इस पर स्वयं मुख्यमंत्री ने उन्हें बस स्टैंड का उचित सुविधाओं के अनुसार डिजाइन करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके डिजाइन में शॉपिंग कांपलेक्स को शामिल नहीं किया गया। जन जागृति मंच निरमंड के संयोजक डीआर कश्यप, देवेंद्र पाल, रमेश चंद शर्मा, सालिग राम, अरविंद शर्मा, श्याम दास, कर्मदत्त भारद्वाज, देवकी भूषण, पुष्पा देवी, रीना भारद्वाज, विकास, योगेश, श्याम, ताराचंद, राधा देवी, सुंदरलता, दयावती, आशा देवी, पुष्पेंद्र, देव शर्मा सहित सैकड़ों लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के लिए पहले करीब 90 फीट चौड़ा और 90 फीट लंबा स्थान चयनित किया गया था। लेकिन वर्तमान में 14 फीट चौड़ा और 90 फीट लंबे स्थान का ही प्रयोग किया गया। अन्य बचे स्थान को मिट्टी, पत्थर से भरकर समतल बनाया जा रहा है। इसके बाहर चारदीवारी लगाई जाएगी। इसके लिए करीब 60 लाख का बजट खर्च होना है। लोगों की मांग है कि इस जगह के स्थान पर एक भव्य कांपलेक्स, बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि समय रहते स्थान को उपयोग में लाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधीक्षण अभियंता एमके मिन्हास का कहना है कि फालतू की बात न करें। वे डिजाइन के हिसाब से ही काम कर रहे है।
बदलाव आसान नहीं : खूबराम
विधायक खूबराम आनंद का कहना है कि इस स्थिति में बस स्टैंड का प्रारूप बदलना आसान नहीं है। फिर भी मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत करवाया जाएगा।