फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   181 candidate for chairman in nikay election

Rampur News: 11 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 181 उम्मीदवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
181 candidate for chairman in nikay election
रामपुर। जनपद में निकाय चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। नाम वापसी के दौरान 11 निकायों से 39 ने अध्यक्ष पद और 197 ने सदस्य पद के प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया। अब अध्यक्ष पद के 181 और सदस्य पद के 1452 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

जनपद के 11 निकायों में 231 वार्ड में चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया 11 से 17 अप्रैल तक चली। 17 अप्रैल को नामाकंन पत्रों की जांच की गई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 220 और सदस्य पद के लिए 1653 नामांकन वैध पाए गए। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों के नाम वापसी का आखिरी दिन था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए रामपुर नगर पालिका से एक और सदस्य पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ने का फैसला लिया। अब यहां अध्यक्ष पद के लिए 10 और सदस्य पद के लिए 279 उम्मीदवार बचे हैं। सर्वाधिक नगर पालिका परिषद टांडा और मिलक से अध्यक्ष पद के लिए 8-8 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान से किनारा कर लिया। शुक्रवार को मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुुनाव चिह्न आवंटित होंगे। जनपद में पहले चरण में चार मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed