फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   18 candidates including BJP, SP and BSP clapped

Rampur News: भाजपा, सपा और बसपा समेत 18 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
18 candidates including BJP, SP and BSP clapped
रामपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी व आसिम राजा और बसपा प्रत्याशी जीशान खां समेत 13 लोगों ने नामांकन दाखिल कराया। मंगलवार और बुधवार को कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने का काम पूरा होने के बाद अब बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। बुधवार को नामांकन कराने का आखिरी दिन था। आखिरी दिन भी कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हुआ जो कि अपराह्न तीन बजे तक चला।दिन भर में कुल 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किए, जबकि मंगलवार को पांच लोगों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन दाखिल कराने के लिए दोपहर करीब 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम की मौजूदगी में नामांकन के तीन सेट दाखिल किए। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना और पैक्सफेड के पूर्व चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल मौजूद रहे। इसी तरह समाजवादी पार्टी की ओर से दो नेताओं ने पर्चे दाखिल किए। पार्टी की ओर से मोहिबुल्लाह नदवी ने 2:15 बजे नामांकन दाखिल किया। जबकि सपा नेता आजम खां के करीबी आसिम राजा ने 2:45 बजे नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहिबुल्लाह नदवी और आसिम राजा ने नामांकन के दो-दो सेट दाखिल किए। इसके साथ ही बसपा की ओर से जीशान खां ने दोपहर 1 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने आल इंडिया फाॅरवर्ड ब्लाॅक से और अब्दुल सलाम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा ने भी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। उन्होंने भी नामांकन के दो सेट दाखिल किए। दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह अब तक कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच का काम बृहस्पतिवार को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच का काम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी का काम होगा।
------------

आखिरी दिन इन्होंने किया नामांकन
प्रत्याशी-------------पार्टी
घनश्याम सिंह लोधी----भाजपा
मोहिबुल्लाह नदवी------सपा
आसिम राजा----------सपा
जीशान खां-----------बसपा
प्रदीप कुमार गौतम- निर्दलीय
अरशद वारसी-मॉइनोरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी
गिरवर सिंह-------निर्दलीय
मोइन खां--आजाद अधिकार सेना पार्टी
महमूद प्राचा----निर्दलीय
रियासत अली-----भारत जोड़ो पार्टी
फैज मोहम्मद खां-----निर्दलीय
चंद्रपाल सिंह--------आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक
अब्दुल सलाम-------निर्दलीय

---------






------
प्रमुख दलों के प्रत्याशी
------

भाजपा- घनश्याम सिंह लोधी
उम्र------66
मूल निवास- खैरुल्लापुर सदर
वर्तमान पता- रोशनबाग
आपराधिक ::: शून्य
बैंक में जमा कुल धनराशि-41.23 लाख रुपये
आजीविका का साधन- कृषि और पेट्रोल पंप
शैक्षिक योग्यता- विशारद हिंदी साहित्य सम्मेलन 2000

------------------------------
सपा----मोहिबुल्लाह नदवी
उम्र-----48
मूल निवास-रजानगर, स्वार
अपराधिक मुकदमे---तीन
शैक्षिक योग्यता- एमए जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली
------------------------------
सपा-आसिम राजा
उम्र- 66
पता-घेर सैफुद्दीन खां
व्यावसाय-प्रकाशक
अपराधिक मुकदमे-8
शैक्षिक योग्यता- एमए, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
-----------------------

बसपा-जीशान खां
उम्र----31
पता-मोहल्ला कुंडा
आपराधिक मुकदमे-दो
व्यवसाय--प्रापर्टी डीलर
शैक्षिक योग्यता-हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed