{"_id":"5be48857bdec225e6965896d","slug":"171541703767-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी भंग
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। संगठन के महासचिव बाबर खां के घर पर हुई बैठक में महासचिव ने इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि नए प्रदेशाध्यक्ष समेत नई कार्यकारिणी का एलान जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मास्टर बाबू अली खां ने कहा कि अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद देश की सर्वोच्च अदालत में विचाराधीन है, ऐसे में भाजपा के कुछ पदाधिकारी आस्था की दुहाई देकर मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। बैठक में अजीम इकबाल, मोहसिन खां, असलम खां, शादाब कादरी, अनस खां, जीशान खां आदि मौजूद रहे।