{"_id":"5bc0f5a9bdec220775479008","slug":"171539372457-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट लगने से हुई इकबाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में चोट लगने से हुई इकबाल की मौत
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर-बरेली हाईवे पर जीरो प्वा इंट पर स्थित होटल दी रिवर साइड इन की छत से गिरे युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
मुरादाबाद के थाना मुगलापुरा निवासी इकबाल (35) होटलों में कपड़े धोने का काम करता था। तीन-चार दिन पहले रिवर साइड इन होटल में कपड़े धोने वाला ठेकेदार ने उसे यहां बुलाया था। वह बुधवार रात को छत पर सो रहा था। रात में किसी समय वह छत से गिर गया था। सुबह जब लोगों ने होटल में शव पड़ा हुआ था तो सनसनी फैल गई थी।सूचना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया था।बाद में परिवार के लोग भी आ गए थे।शव को देखकर परिवार के लोगों ने रोना पीटना शुरु कर दिया था। गुरुवार दोपहर को इकबाल के शव को पोस्टर्माटम कराने के बाद परिवार के हवाले कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुता बिक उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से उसकी मौत हुई है। साथ ही उसकी टांग भी टूटी हुई थी। हालांकि इस मामले में इकबाल के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।