फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   17 lac voter will vote in rampur by election

लोकसभा उपचुनाव : 17 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
17 lac voter will vote in rampur by election
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में 23 जून को होने वाले मतदान में 17 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 1123 मतदान केंद्र और 2058 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बूथों पर इस बार स्थानीय पुलिस की तैनाती नहीं होगी, बल्कि दूसरे जिलों की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके लिए 18 हजार पुलिस जवान व अर्धसैनिक बलों के जवान चुनाव ड्यूटी के लिए रामपुर आए हैं। साथ ही हर बूथ पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात रहेंगे। 1544 बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग की सीधी नजर रहेगी। ताकि, किसी भी तरह से चुनाव प्रभावित न हो।
विज्ञापन

नए सांसद के चुनाव के लिए 23 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसके तहत जिले में 1706590 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 907093 पुरुष व 799306 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सुबह सात बजे से लेकर शाम को छह बजे तक अपना वोट डाल सकेंगे जबकि, 191 अन्य मतदाता हैं। 1544 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जिसका कंट्रोल रूम जिला मुख्यालय में बनाया गया है। साथ ही चुनाव आयोग भी इस पर निगरानी रख सकेगा। बाकी, बूथों पर भी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर दूसरे जिलों से 18 हजार पुलिस अधिकारी व जवान बुलाए गए हैं। जिनमें 62 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा, जबकि दस कंपनी पीएसी की तैनाती रहेगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों और अफसरों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed