फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1628 Second dose of vaccine to health workers

1628 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
1628 Second dose of vaccine to health workers
रामपुर। जिले में शुक्रवार को दस केंद्रों पर 1628 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज 29 जनवरी को लगाई गई थी। हालांकि जिन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जानी थी उनकी संख्या 1815 थी, लेकिन 1628 ही टीकाकरण को पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई थी। जिले में 6900 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। हालांकि लगभग 700 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका नहीं लग सका है। शुक्रवार को जिले के दस केंद्रों पर उन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए कैंप आयोजित किया गया, जिनका टीकाकरण 29 जनवरी को हुआ था। सबसे अधिक टीकाकरण पीएचसी सैदनगर पर पहुंचा जहां 174 के मुकाबले 176 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिला अस्पताल में सबसे कम टीकाकरण हुआ। यहां 224 के मुकाबले 176 स्वास्थ्य कर्मी ही पहुंचे। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का प्रथम चरण का टीकाकरण पूरा हो चुका है। अब 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण की योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्थान लक्ष्य टीकाकरण
सीएचसी बिलासपुर 253 226
पीएचसी चमरौआ 194 186
सीएचसी मिलक 167 152
पीएचसी राजपुर 92 87
पीएचसी सैदनगर 174 176
सीएचसी शाहबाद 209 197
सीएचसी स्वार 199 175
सीएचसी टांडा 108 91
जिला महिला अस्पताल195 162
जिला अस्पताल 224 176
जिले में कोरोना के सक्रिय मामले रह गए तीन
रामपुर। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले अब तीन रह गए हैं। यह पिछले दस माह का न्यूनतम स्तर है। जिले में कोरोना के मामले अप्रैल 2020 में आने शुरू हुए थे। सबसे पहले टांडा में कोरोना के मामले आए थे। इसके बाद अगस्त माह तक कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ। अगस्त के बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हुई। शुक्रवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तीन रह गई है। जिले में अब तक कोरोना के 5530 मामले सामने आए हैं। जिले में 58 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। रिकवरी रेट 98 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed