फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अब शहरी उपभोक्ता भी सीईजी पर जमा कर सकेंगे बिजली बिल

अब शहरी उपभोक्ता भी सीईजी पर जमा कर सकेंगे बिजली बिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अब शहरी उपभोक्ता भी सीईजी पर जमा कर सकेंगे बिजली बिल

विज्ञापन
रामपुर। घर के बिजली बिल के भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। लंबी लंबी लाइनों में लगकर अपना समय भी बर्बाद नहीं करना होगा, क्योंकि अब विभाग की ओर से शहरी उपभोक्ता भी सीईजी (सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस) पर भी बिल जमा कर सकेंगे। अगले माह से योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिलना शुरु हो जाएगा।

बिजली विभाग की ओर से अपने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिहाज से तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। फिर चाहें ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा हो या फिर घर पर ही हर माह बिजली के बिल की बात हो। लिहाजा, विभागीय स्तर पर तकनीक का बड़े स्तर पर प्रयोग होने लगा है। अब तक ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी गई थी कि वह अपने गांव के ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर ही बिलों का भुगतान कर सकते हैं, जिसके बाद ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीण सीएससी पर जाकर ही विद्युत बिलों का समय से भुगतान करने लगे, लेकिन शहर में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। उपभोक्ताओं को बिल लेकर विभाग के ही कैश काउंटर तक जाना होता था, जिसके बाद बिलों का भुगतान हो पाता था। लिहाजा, शहरी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिहाज से भी सरकार की ओर से अब सीईजी पर बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है। अगले माह से यह व्यवस्था चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed