{"_id":"59e23d2c4f1c1b6d548b73e9","slug":"161507999020-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे बेचने के लिए जगत चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे बेचने के लिए जगत चयनित
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)।
उपमंडल प्रशासन की ओर से दीपावली को सुरक्षित रूप से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक का आयोजन कर निचार उपमंडल के सभी प्रमुख स्थानों पर पटाखों की बिक्री के लिए स्थानों का चयन किया गया।
एसडीएम ने कहा कि चयनित स्थानों के बजाय अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस होना आवश्यक है। भावानगर में एसडीएम कार्यालय के पास मोड़ से लेकर सुलभ शौचालय तक, टापरी में सब्जी मंडी मैदान, निचार में एनएमसीएस के पुराने स्टोर भवन से एनएमसीएस के नए स्टोर भवन तक, निगुलसरी में एनएच 5 किनारे पटवार खाना से वैटेरिनरी डिस्पेंसरी मोड़ तक, चौरा में रूपी रज्जू मोड़ से बस स्टॉप से 50 मीटर पहले तक, कटगांव में सड़क के किनारे एचपीएसईबीएल कॉलोनी के पीछे से वांगतू की ओर और काफनू में संजय जल विद्युत परियोजना के बांध स्थल के पास ही पटाखे बेचे जा सकेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि पटाखे फोड़ते हुए सावधानी बरतें। साथ ही विक्रेता भी अपनी दुकान में पानी और रेत से भरी बाल्टी रखना सुनिश्चित करें।