{"_id":"59b6baf74f1c1be97f8b6006","slug":"161505147639-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागीपुल में खुलेगा पशु औषधालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागीपुल में खुलेगा पशु औषधालय
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू जिले के निरमंड दौरे के दौरान बागीपुल के लिए अनेक सौगातें दीं। उन्होंने बागीपुल, लूहरी, ऊरटू और घाटू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणाएं की। इसके अलावा बागीपुल में पशु औषधालय, निरीक्षण हट की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पाठशाला चमराला को माध्यमिक पाठशाला, माध्यमिक पाठशाला लारल को राजकीय उच्च पाठशाला और राजकीय उच्च विद्यालय रेमू को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सराहन-बठाहड़ सड़क का सर्वेक्षण किया जाएगा, जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बागीपुल-जांओ-ठारला सड़क के शेष दो किलोमीटर कार्य को शीघ्र पूरा करने और बिझड़ी-मगेहड़ सड़क के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू में संगीत, भूगोल और संस्कृत की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणाएं की। श्रीखंड महादेव की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान की जाएगी। जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कुल्लू दशहरा निधि से श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए 10 लाख रुपये की राशि प्रदान करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीपीएस स्वास्थ्य नंद लाल, विधायक खूब राम, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, एपीएमसी कुल्लू अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला महिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष गीतांजलि कश्यप, मिल्कफेड निदेशक मंडल सदस्य कुलवंत कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।