फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   श्रीमद भागवत कथा कल्पवृक्ष समान: भैय्या लाल शुक्ला

श्रीमद भागवत कथा कल्पवृक्ष समान: भैय्या लाल शुक्ला

Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद भागवत कथा कल्पवृक्ष समान: भैय्या लाल शुक्ला
श्रीमद भागवत कथा कल्पवृक्ष समान
विज्ञापन

रामपुर।
ज्वालानगर में गुरुवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा की शुरुआत से पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद कथा के प्रथम दिन कथा व्यास द्वारा श्रीमदभागवत कथा के महत्व का वर्णन किया गया।

गणेश बैंकट हॉल में शुरू हुई कथा में कथा व्यास भैय्या लाल शुक्ला ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिसके नीचे जीव जो भी कामना करता है वो पूर्ण होती है। भगवत, गुरु और आत्म कृपा होने पर ही भगवान की प्राप्ति होती है। श्रीमदभागवत कथा के श्रवण मात्र से ही सारे तीर्थ का फल प्राप्त होता है। क्योंकि जहां पर कथा होती है वहीं सारे तीर्थ व कन्हैया निवास करते हैं। कथा से पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पूर्व कृष्णा मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें मुख्य यजमान राममुरारी लाल शर्मा व अमित अतुल सपत्नीक शामिल रहे और पूजन किया। पूजन के बाद बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने पीले वस्त्रों में कलश उठाया और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय का जाप करते हुए गणेश बैंकट हॉल पहुंची। यहां पर व्यास पूजन किया गया। इस दौरान रामदत्त शर्मा, मुनीश चंद्र शर्मा, वीके जौहरी, सीताराम शर्मा, प्रमोद पांडे, सुनील कौशिक, शिव कुमार शर्मा, अशोक सक्सेना, बीना शर्मा, प्रतिभा, पुष्पा, मोनिका, पूनम, ममता, रेखा, नीरज, संजय, अरविंद, मुन्नी शर्मा, सत्यप्रकाश सक्सेना, राजकुमार शोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed