फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   16 roads will be constructed in the district at a cost of seven crore rupees.

Rampur News: जिले में सात करोड़ की लागत से बनेंगी 16 सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
16 roads will be constructed in the district at a cost of seven crore rupees.
रामपुर। लोक निर्माण विभाग सात करोड़ की लागत से जिले की 16 सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए शासन से बजट जारी हो गया है। लोनिवि ने इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं। अगले साल ये सभी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। इससे जिले की छह लाख की आबादी को सीधे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बारिश के बाद जिले की कई सड़कें खराब हो गईं। कई सड़कें चलने लायक भी नहीं हैं। सड़क खराब होने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों के कारण लोगों की जान जा रही है। लोग लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए लोनिवि ने ऐसी सड़कों का चुनाव किया था, जो 10 वर्ष से अभी तक नहीं बनी हैं। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इसमें शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि शासन से 16 सड़कों के लिए सात करोड़ रुपया मिल गया है। इन सड़कों के टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही सड़कों का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सड़कें -
- मिलक तुरखेड़ा से वीरपुर मार्ग का नवीनीकरण 147 लाख से।
- आगापुर रोड से लक्ष्मीनगर तक मार्ग का नवीनीकरण 106 लाख से।
- मिलक से धनेली उत्तरी मार्ग 144 लाख से।
- पटवाई मिलक मार्ग से नउवा नगला मार्ग 81 लाख से।
- एनएच 87 में सनईया सुख मार्ग पर विशेष मरम्मत का काम 72 लाख से।
- धनेली पूर्वी भैसोड़ी शरीफ बहेटा मार्ग 64 लाख से।
- सिमरिया रहसेना मुबारकपुर मार्ग 52 लाख से।
- बड़ाखास मार्ग से पिपलसाना 54 लाख से।
- इसके अलावा आठ सड़कें 50 लाख से।

दो सड़कों का रखरखाव ठेकेदार को करना होगा
मिलक तुरखेड़ा से वीरपुर मार्ग और आगापुर रोड से लक्ष्मीनगर तक की सड़क का रखरखाव पांच साल ठेका लेने वाले ठेकेदार को करना होगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि टेंडर शर्तों के अनुसार इन दोनों सड़कों के नवीनीकरण के बाद ठेकेदार को पांच साल तक इस सड़क को गड्ढा मुक्त रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed