फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   16 disabled and elderly voters cast their votes in the second day

Rampur News: दूसरे दिन में 16 दिव्यांग-बुजुर्ग मतदाताओं ने डाले वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
16 disabled and elderly voters cast their votes in the second day
रामपुर। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान कराने का काम पूूरा हो गया। दूसरे दिन 40 मतदाताओं के घर टीम पहुंची, लेकिन घर पर 16 बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाता ही मिले। उनका वोट डलवाया गया। दो दिन में 356 मतदाताओं में से 332 मतदाताओं ने मतदान किया। 24 मतदाता घर पर नहीं मिले, जिसकी वजह से उनका मतदान नहीं हो सका।चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजु्र्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग मतदाताओं का मतदान घर से कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद प्रशासन की ओर से टीमों का गठन कर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया, जो कि वोट डालने के इच्छुक थे। उनसे फार्म भी भरवाए गए थे। प्रशासन ने 356 ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासन की ओर से भेजी गई पोलिंग पार्टियों ने 316 मतदाताओं से मतदान कराया था। इस दौरान 40 लोग मतदान से वंचित रह गए थे। जिनसे मतदान कराने के लिए शनिवार को फिर से टीमें भेजी गईं। देर शाम तक यह टीमें वापस लौट आईं। शनिवार को शेष 40 मतदाताओं में से 16 मतदाताओं ने ही मतदान किया। अब 24 मतदाता मतदान से वंचित रह गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अरुण कुमार के अनुसार शनिवार को 16 लोगों ने मतदान किया। शेष मतदाताओं से संपर्क किया गया तो पता चला कि वे लोग बाहर हैं। इस तरह घर-घर जाकर मतदान कराने का काम पूरा करा लिया गया है। इस तरह दो दिन में 356 मतदाताओं में से 332 लोगों ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed