फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आधी रात तक अंधेरे में रहा शहर, लोग परेशान

आधी रात तक अंधेरे में रहा शहर, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
आधी रात तक अंधेरे में रहा शहर, लोग परेशान

विज्ञापन
रामपुर/मिलक/स्वार। आंधी और बरसात की वजह से पूरे शहर की बिजली गुल रही। कई जगह तार टूटने की वजह से अंधेरे में भी मरम्मत कार्य जारी रहा। रात एक बजे सप्लाई चालू हो सकी। इस बीच बिजली न आने की वजह से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पेयजल तक के लिए तरस गए।
पहले से ही बदहाल जिले की बिजली व्यवस्था पर गुरुवार शाम को आई आंधी और बरसात कहर बनकर टूटी। आंधी के झोके में बिजली की लाइनें टूट गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों के टूटने की वजह से बिजली लाइनों को काफी नुकसान हुआ। अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र में ही आगापुर के पास हाइटेंशन लाइन टूट गई। शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, रजा इंटर कालेज, किला समेत तमाम बिजलीघर क्षेत्रों में यही हाल रहा। इससे पूरे शहर में अंधेरा पसर गया। आंधी रूकने के बाद सप्लाई मरम्मत का काम शुरु हुआ। रात एक बजे तक लाइनों को ठीक करने का काम किया गया, जिसके बाद विद्युतापूर्ति सुचारु हो सकी। इस बीच बिजली न आने के चलते लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनवर्टर तक दम तोड़ गए। पेयजल के लिए भी लोग परेशान रहे। अवर अभियंता संजीव चौरसिया ने बताया कि आंधी की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। देर रात तक लाइनों को ठीक करने का काम हुआ, जिसके बाद सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

मिलक नगर और क्षेत्र में बीती रात आई आंधी के कारण बिजली आपूर्ति चौपट हो गई। इससे पूरी रात नगर और क्षेत्र के सैंकड़ों गांव अंधेरे में रहे। बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वार में रात में आई तेज आंधी से पेड़ हाईटेंशन लाइनों पर गिर गए । जिससे पूरी रात नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही । जिससे भीषण गर्मी में रात भर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नगरवासियों को पेय जल संकट से भी जूझना पड़ा। गुरुवार की रात आई तेज आंधी से पेड़ दड़ियाल टांडा मुंशीगज के बीच हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से रात भर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रात में घरों में लगे इनवर्टर भी धोखा दे गए। नगर की पेयजल आपूर्ति पर भी संकट पैदा हो गया। लोगों को पेयजल के लिये भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । शुक्रवार की दोपहर विद्युत लाइन की मरम्मत होने के बाद ही आपूर्ति चालू हुई। जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक आई आंधी से हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर जाने से रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हाईटेंशन लाइन को सही कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed