फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पीपली वन में लकड़ी तस्कर व वन कर्मियों के बीच फायरिंग, एक वन कर्मी घायल

पीपली वन में लकड़ी तस्कर व वन कर्मियों के बीच फायरिंग, एक वन कर्मी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पीपली वन में लकड़ी तस्कर व वन कर्मियों के बीच फायरिंग, एक वन कर्मी घायल

विज्ञापन
मिलकखानम(रामपुर)। पीपली वन में अवैध रूप से लकड़ी काट रहे वन तस्करों व वन कर्मियों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग के शोर से वन क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान एक वन सुरक्षा कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वन सुरक्षा कर्मियों की जवाबी फायरिंग के बाद तस्कर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामले में वन विभाग की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
पीपली वन में वन तस्करों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। लकड़ी माफिया लगातार बेशकीमती लकड़ी का कटान कर तस्करी कर रहे है। हालांकि अवैध कटान को रोकने के लिए वन सुरक्षा कर्मी भी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। इसी के चलते कई बार वन क्षेत्र में वन सुरक्षा कर्मी व लकड़ी तस्करों के बीच फायरिंग तक की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर वन कर्मियों को सूचना मिली कि अंबरपुर बीट चौकी में वन तस्कर घुसपैठ कर शीशम, सागौन, खैर की लकड़ी का कटान कर रहे हैं। सूचना पर वन कर्मियों ने बीट क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। जैसे ही वन सुरखा कर्मियों द्वारा इलाके की घेराबंदी की भनक वन तस्करों को लगी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में वन कर्मियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में वन सुरक्षा कर्मी धर्मचंद घायल हो गया। जिसपर वन कर्मियों ने तस्करों को फयरिंग करते हुए खदेड़ दिया। वन तस्कर भी फायरिंग करते हुए अपने वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी माजिद इब्राहिम पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और घायल वन सुरक्षा कर्मी को मिलकखानम पीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना में वन विभाग की ओर से जानलेवा हमला, संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध लकड़ी का कटान करने आदि के आरोप में अज्ञात वन तस्करों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed